भारत में ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू: iPhone 15, Dyson V12 वैक्यूम क्लीनर और अन्य पर बड़ी छूट

चित्र
 भारत में भी ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू हो गई है और कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कुछ लोकप्रिय उत्पादों पर बड़ी छूट दे रहे हैं। इनमें iPhone 15, Dyson V12 वैक्यूम क्लीनर, AirPods Pro, Samsung Galaxy S23, Sony 4K TV और बहुत कुछ शामिल हैं। भारत में भी ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू हो गई है और कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कुछ लोकप्रिय उत्पादों पर बड़ी छूट दे रहे हैं। इनमें iPhone 15, Dyson V12 वैक्यूम क्लीनर, AirPods Pro, Samsung Galaxy S23, Sony 4K TV और बहुत कुछ शामिल हैं। यदि आप पिछली दिवाली बिक्री घटनाओं से चूक गए हैं, तो आप नीचे इलेक्ट्रॉनिक्स पर कुछ सर्वोत्तम सौदे देख सकते हैं। iPhone 15 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था और लॉन्च के कुछ महीनों बाद ही इस फ्लैगशिप फोन पर कई प्लेटफॉर्म पर छूट मिलनी शुरू हो गई है। क्रोमा पर iPhone 15 पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिला है। यहां 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर है, जो क्रोमा पर चेकआउट पेज पर जाने पर दिखाई देता है। प्लेटफ़ॉर्म स्वचालित रूप से कीमत को 79,900 रुपये की मूल कीमत से घटाकर 76,900 रुपये कर देता है। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार...

ग़रीब बच्चों की शिक्षा के लिए मुंबई की लोकल ट्रेनों में भीख मांगता प्रोफेसर।

ग़रीब बच्चों की शिक्षा के लिए मुंबई की लोकल ट्रेनों में भीख मांगता प्रोफेसर

अपनी ज़िन्दगी को जीने के कई तरीके होते हैं लेकिन अगर हम किसी के चेहरे पर मुस्कराहट ला सकें तो शायद ये हमारे ज़िन्दगी की सबसे बड़ी सफलता होगी।

मुंबई के प्रोफेसर संदीप देसाई कुछ ऐसे ही प्रयास में जुटे हैं जहाँ वे हज़ारों ग़रीब बच्चों को शिक्षित कर उनके चेहरों पर मुस्कराहट ला रहे हैं जिसके लिए वे लोकल ट्रेनों में भीख मांग कर पैसे इकठ्ठा करते हैं। लोगों से मिली इस सहायता से प्रो संदीप पिछले 5-6 सालों में आज करीब एक करोड़ रुपये इकठ्ठा कर चुके हैं और मुंबई और राजस्थान में करीब 500 बच्चों की मुफ्त शिक्षा का प्रबंध करते हैं।

संदीप देसाई पेशे से एक मरीन इंजीनियर थे और बाद में देश के मशहूर मैनेजमेंट कॉलेज SP Jain Institute Of Management के प्रोफेसर बने। लेकिन ग़रीब बच्चों को पढ़ाने के अपने मिशन के लिए उन्होंने अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी।

पांच साल पहले जब इन्होंने बच्चों को पढ़ाने का सपना देखा तो पैसों की कमी बहुत बड़ी बाधा बनकर सामने आई। लेकिन बजाय हिम्मत हारने के, ये लोकल ट्रेनों में भीख भी मांगने के लिए तैयार हो गए। प्रो संदीप ट्रेनों में लोगों को अपने मिशन और शिक्षा के महत्त्व की जानकारी देते।


ग़रीब बच्चों की शिक्षा के लिए मुंबई की लोकल ट्रेनों में भीख मांगता प्रोफेसर
लोगों ने इनकी भावनाओं को समझा और बढ़-चढ़ कर इनकी मदद की। आज अपने इस प्रयास से महाराष्ट्र के सबसे पिछड़े जिले यवतमाल के करीब 150 ग़रीब बच्चों को पढ़ा रहे हैं। साथ ही राजस्थान के उदयपुर जिले में भी करीब 300 बच्चों को भी शिक्षित करने में तत्पर हैं। ये इन ग़रीब बच्चों की क़िताबों और यूनिफार्म की भी व्यवस्था खुद ही करते हैं।

आज मुंबई की ट्रेनों में प्रो संदीप एक चित परिचित चेहरा हैं जो अपने मुहीम से ग़रीब और बेसहारा बच्चों की शिक्षा के मसीहा बन गए हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में दो विकेट से हराया, सूर्यकुमार और ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक

Paisa कमाने के गलत तरीक़े 2023

बालासोर ट्रेन हादसा 2 जून 2023 को ओडिशा राज्य के एक प्रमुख शहर बालासोर में हुआ था।